फतुहा: कच्ची दरगाह पीपा पुल के पास गंगा स्नान के दौरान दो सगी अधेड बहने डूबी।
Fatwah, Patna | Jun 29, 2026 कच्ची दरगाह पीपा पुल के पास गंगा स्नान के दौरान दो सगी अधेड़ बहने डूब गई है। दोनों महिला दीदारगंज थाना क्षेत्र के रायबाग निवासी स्वर्गीय प्रदीप सिंह की 50 वर्षीय पत्नी मीना देवी तथा बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के गयासपुर महाजी निवासी मिश्री राय के साठ वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी है। दोनों सगी बहनें अपने भाई के बेटी की शादी में शामिल होने के लिए कच्ची दरगाह आई थी।