लोहरदगा: लोहरदगा के ग्राम जूरिया में विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव की पहल से लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीण खुश
लोहरदगा सदर प्रखंड के ग्राम जूरिया में शुक्रवार शाम 4 : 30 बजे स्थानीय विधायक सह पूर्व वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की पहल पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। बीते दिनों ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी, जिससे आमजन को दिक्कतें हो रही थीं, खासकर मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को।