सिंगरौली: सीटाडेल कंपनी की 78 वाहनों की परेड को कांग्रेस पार्षदों ने बताया भ्रामक, ईओडब्ल्यू से जांच की मांग की
नगर पालिक निगम सिंगरौली में कचरे का निस्तारण कर रही सीटाडेल आईएसडब्ल्यूएम प्रा.लि. कंपनी द्वारा सभी वाहनों का 22/05/25 को भौतिक सत्यापन किया गया। उक्त सत्यापन का कांग्रेस के पार्षदों ने विरोध किया तथा इसे भ्रामक बताते हुये बुधवार को निगमयुक्त को एक पत्र सौंपकर ईओडब्ल्यू से जांच कराये जाने की मांग की है।