जशपुर: बगीचा के रेंगले में नवीन सहकारी समिति भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया गया
बगीचा विकासखंड के रेंगले में बुधवार की दोपहर 12 बजे नवनिर्मित सहकारी समिति (सोसायटी) भवन का वर्चुअल लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया। इस दौरान प्रदेशभर में 519 धान खरीदी केंद्रों के नवनिर्मित भवनों का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, पद्मश्री जागेश्वर यादव, प्रदेश सहसंयोजक किसान मोर्चा केशव प्र