लोहरदगा: चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में दहशत
लोहरदगा। जिले के जोबांग थाना क्षेत्र अंतर्गत रिचू घुटा के पास बीते शाम एक बड़ी घटना सामने आई, जब सासाराम एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों द्वारा अचानक पत्थरबाजी कर दी गई। इस दौरान ट्रेन में सवार कई यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन जैसे ही रिचू घुटा इलाके से गुजर रही थी, तभी अज्ञात लोगों ने चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।