मुज़फ्फरनगर: पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने घर-घर जाकर गिनाईं मोदी-योगी सरकार की सफलताएं, जनता को बताया विकास का रिपोर्ट कार्ड
मुज़फ्फरनगर में भाजपा के जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान के तहत पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्ष और योगी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।