करेड़ा: गोरखिया में निर्माणाधीन इमारत पर कार्य करते समय बल्ली टूटने से ऊंचाई से गिरा मजदूर, गंभीर रूप से घायल
करेड़ा थाना क्षेत्र के गोरखिया में मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक निर्माणाधीन इमारत पर कार्य करने के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गया,हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।