कोठी महल: ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग की मौत के मामले मे तीन महीने बाद भी नहीं मिला न्याय,परिवार ने आईजी कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार
जिले के महिदपुर में ट्रैक्टर पलटने से 17 वर्षीय किशोर विशाल बाघेला की मौत के तीन महीने बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए परिजन पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय पहुंचे। परिवार का आरोप है कि बार-बार मना करने के बावजूद नाबालिग से ट्रैक्टर चलवाया गया, जिसके दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मर्ग तो कायम किया, लेकिन मुख्य आ