बहराइच: आरटीओ कार्यालय परिसर में ट्रांसफार्मर में लगी आग, धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर
जिले के नानपारा बाईपास के पास स्थित आरटीओ कार्यालय परिसर में स्थित ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। धू धू कर ट्रांसफार्मर जलने लगा। वही अफरा तफरी का माहौल हो गया। यह घटना गुरुवार दोपहर तकरीबन 2:30 की बताई जा रही है। वाहन स्वामी वाहन लेकर भागने लगे। वही ट्रांसफार्मर धू धू कर जल रहा है।