बहराइच: नानपारा इलाके के स्कूल में पानी पीने गए छात्र पर बंदर ने गिराई ईंट, घायल बालक उपचार के लिए लखनऊ रेफर
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा इलाके में स्कूल के छात्र पर बंदर ने ईट गिरा दी। जिसे वह घायल हो गया। इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। यह हादसा गुरुवार सुबह तकरीबन 9:00 बजे का बताया जा रहा है। बालक पानी पीने के लिए गया हुआ था।