मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र की लापता युवती का शव विंध्याचल के गंगा घाट पर 5 दिन बाद मिला, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
चील थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव निवासी 20 वर्षीय आशिकाना सरोज का शव बुधवार की दोपहर 12:00 विंध्याचल गंगा घाट पर उतराया मिला वह 10 अप्रैल से लापता थी पिता गोरखनाथ की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदी दर्ज की थी। स्थानि गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम गंगा में कई दिनों तक तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली उसका चप्पल हरसिंहपुर से विंध्याचल जाने वाले पीपा पुल पर मिला था।