समस्तीपुर जिले के बेहट गांव की रहने वाली प्रियंका कुमारी ने बताया कि दहेज को लेकर उनके पति सास गोतनी भैसुर ससुर ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है। जख्मी हालत में महिला अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची है।