जिले के विभिन्न इलाके के रहने वाले 6 लोगों ने मारपीट एवं अन्य मामले को लेकर गुरुवार को जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। न्यायाधीश के आदेश के बाद कोर्ट पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में ले लिया। कोर्ट पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद सभी को जेल भेज दिया जाएगा।