मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने बाजेपुर के रहने वाले बाबुल कुमार को मर्डर केस के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।