समस्तीपुर: मर्रा अमर गाँव में दूसरी शादी का विरोध करने पर पति सास एवं अन्य लोगों ने महिला को मारपीट कर किया जख्मी
समस्तीपुर जिले के मर्राअमर गांव की रहने वाली अंशु रानी ने बताई उनके पति अपनी भाभी से दूसरी शादी रचा लिया जिसका विरोध अंशु रानी ने किया तो पति सास एवं अन्य लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है। जख्मी हालत में महिला अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए अस्पताल पहुंची है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।