मेहदावल: धनघटा चौराहे पर NH 227A विभाग की लापरवाही से लटका साइन बोर्ड बना हादसे का कारण
संतकबीरनगर:जनपद के धनघटा चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग 227A विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां लगा दिशा सूचक साइन बोर्ड तेज हवाओं के चलते क्षतिग्रस्त होकर खतरनाक स्थिति में लटक गया है। यह स्थिति कभी भी किसी बड़े हादसे को दावत दे सकती है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने देखा कि सड़क किनारे लगा बोर्ड एक तरफ झुककर नीचे लटक रहा है। यह बोर्ड राहगीरों