मुरैना नगर: गल्ला मंडी परिसर में छोटा हाथी वाहन में ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर, वाहन हुआ क्षतिग्रस्त फरियादी ने थाने में दिया आवेदन
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी परिसर में छोटा हाथी वाहन में ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद फरियादी ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन दिया है और पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।