झालरापाटन: शराब के नशे में धुत इंटर्न डॉक्टर ने एसआरजी अस्पताल में गार्ड्स से की अभद्रता, अस्पताल अधीक्षक को सौंपा गया ज्ञापन
एसआरजी अस्पताल में शुक्रवार को एक इंटर्न डॉ. ने शराब के नशे में सुरक्षा गार्ड्स से दुर्व्यवहार किया। डॉक्टर ने मुख्य द्वार पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर दी थी। इससे मरीजों और अन्य लोगों के आने-जाने में बाधा उत्पन्न हो रही थी। डॉ. से बाइक हटाने को कहा, नशे में धुत डॉ. ने गार्ड्स के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। गॉड्स ने दोपहर 1 बजे अस्पताल अधीक्षक को ज्ञापन दिया है।