विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को निखारने में मील का पत्थर साबित होगा अभ्यास केंद्र -चौधरी धर्मवीर सिंह
वैश्य महाविद्यालय भिवानी में सांसद निधि से निर्मित ‘सांस्कृतिक गतिविधि एवं अभ्यास केंद्र’ का हुआ भव्य उद्घाटन।
भिवानी 16 सितंबर 2026
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। सांसद निधि से तैयार यह केंद्र विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने के लिए बेहतर मंच प्रदान करेगा।यह बात स्थानीय वैश्य महाविद्यालय भिवानी में सांसद निधि से नवनिर्मित ‘सांस्कृतिक गतिविधि एवं अभ्यास केंद्र’ का उद्घाटन करने के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक समारोह को बतौर मुख्य अतिथि भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए मनुष्य का शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संस्कार शब्द संस्कृति की देन है और संस्कृति को जिंदा रखने के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां आवश्यक है उन्होंने युवा वर्ग से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहते हुए केवल डिग्री तक सीमित ना रहकर लक्ष्य निर्धारित करते हुए आगे बढ़े। उन्होंने तकनीकी का प्रयोग सही दिशा में करते हुए उचित खान पान के लिए प्रकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही।
सर्वप्रथम नवनिर्मित ‘सांस्कृतिक गतिविधि एवं अभ्यास केंद्र’ का उद्घाटन करने के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह,समारोह अध्यक्ष वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता,अति विशिष्ट अतिथि वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री शिवरतन गुप्ता,विशिष्ट अतिथि वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. पवन बुवानीवाला, प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ,प्राचार्य डॉ संजय गोयल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ हरिकेश पंघाल व अन्य गणमान्य अतिथिगण द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने स्वागतीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ.संजय गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
समारोह में मंच का सफल संचालन डॉ. हरिकेश पंघाल ने किया।
अतिथियों के स्वागत के बाद महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि वैश्य महाविद्यालय सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत रहा है। यह केंद्र महाविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देगा।
वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट शिवरतन गुप्ता ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने इस केंद्र के निर्माण को महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. पवन बुवानीवाला ने कहा कि यह केंद्र विद्यार्थियों की कला एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को निखारने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करेगा। विद्यार्थियों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाकर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए
वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ ने अभ्यास केंद्र के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की डायरेक्टर यूथ वेलफेयर डॉ. सोनल शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के अभ्यास केंद्र का महाविद्यालय में होना किसी भी विश्विद्यालय के लिए बड़ी गौरव की बात है उन्होंने कहा कि इसका लाभ न केवल महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेगा बल्कि इससे क्षेत्र की अनेकों प्रतिभाओं को सवरने का मार्ग प्रशस्त होगा।
समारोह के संयोजक महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. हरिकेश पंघाल ने सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह तथा सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने और महाविद्यालय परिवार का उत्साहवर्धन करने के लिए धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
*समारोह के सफल आयोजन में इनकी रही विशेष भूमिका*
समारोह के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ हरिकेश पंघाल,सदस्य डॉ सतीश श्योराण, डॉ कामना कौशिक, डॉ पूनम वर्मा, डॉ प्रोमिला सुहाग, रितेश गोयल,कमल भारद्वाज की विशेष भूमिका रही।
*समारोह में ये मुख्य रूप से शामिल*
समारोह में मुख्य रुप से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सत्यनारायण मित्तल,वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य श्रीमती सुनीता गुप्ता,पूर्व प्राचार्य निरंजन रोहिल्ला,देवराज तोशामियाँ, प्रवीण गर्ग,पवन कुमार,पूर्व प्राचार्य डॉ बुद्धदेव आर्य, डॉ जे पी शर्मा, डॉ सूरजमल जाखड़,आर पी हलवासिया,
वैश्य इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य करतार सिंह जाखड़,वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक महेश गर्ग,वैश्य मॉडल स्कूल की प्राचार्य श्रीमती कमला गुरेजा,जयबीर सिंह,राजकुमार हलवासिया, प्रवीण कुमार सहित वैश्य महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहें।
*समारोह में ये हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित*
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्र साहिल बादल ने फॉक रागनी "हां हम पक्के सा हरियाणा के "गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। महाविद्यालय की छात्रा आरुषि ने गीत"मेरी पतली कमर मुड़ जावेगी, में हु नाजुक कली गुलाब की "पर शोलों डांस की बेहतरीन प्रस्तुति दी।छात्र अंकित ने मिमिक्री के माध्यम से विभिन्न आवाजों के माध्यम से खूब हँसाया।छात्र आर्यन एवं पीयूष ने कॉमेडी शो के माध्यम से उपस्थित सभी दर्शकों को खूब हँसाया ।
महाविद्यालय के छात्राओं इशिका, खुशी व दीपिका ने हरियाणवी गीत "मय झूलन जयांगी हे माँ मेरी, बाग मय"पर समूह नृत्य कर सबको ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 16, 2026