रामनगर: रामनगर तहसील के जन सभागार में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, 44 शिकायतें आईं
रामनगर तहसील के जनसभागार में उप जिलाधिकारी आनंद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आज सोमवार की सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें 44 शिकायतें पहुंची सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है। सर्वाधिक 27 शिकायतें राजस्व विभाग से थी। तहसील स्तर के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे हैं।