समस्तीपुर: बेलारी एवं समस्तीपुर के बीच ट्रेन से गिरकर युवक हुआ जख्मी, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
मधुबनी जिला के रहने वाले राजीव कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त हरे राम मंडल के साथ बेंगलुरु से समस्तीपुर आ रहे थे। हरे राम मंडल ट्रेन के गेट पर बैठा हुआ था। हवा के झोका के कारण वह ट्रेन से गिर गया। आगे जाकर ट्रेन को रूकवाई गई। उसके बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।