समस्तीपुर: इलमासनगर से आगे टेंपो की टक्कर से पिता पुत्र हुए जख्मी, अस्पताल लाने के दौरान पिता की हुई मौत
बहेरी थाना क्षेत्र के बघौनी गांव के रहने वाले रोशन कुमार अपने पिता भोला मंडल का आंख दिखाने समस्तीपुर बाइक से आ रहे थे। इलमासनगर से आगे टेंपो चालक ने टक्कर मार दिया इस टक्कर में दोनों पिता पुत्र जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर ने भोला मंडल को मृत घोषित कर दिया।