समस्तीपुर: जिला सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल परिसर का किया निरीक्षण, मौके पर प्रभारी उपाधीक्षक रहे मौजूद
जिला सिविल सर्जन डॉक्टर एसके चौधरी सोमवार को सदर अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर नागमणि राज मौजूद रहे। जिला सिविल सर्जन सदर अस्पताल के टूटे दीवार को भी देखा। नए बने अस्पताल के नाले को देखते हुए साफ सफाई को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिया है।