मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता खुशबू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मंगलवार को मृतका के परिजन व समर्थक एसएसपी सुशील कुमार से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने वरीय अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की। परिजनों का आरोप है कि खुशबू की ससुराल पक्ष के लोगों ने साजिश के तहत उसकी हत्या की