मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में महिला के समर की केबल की चोरी, महिला और उसकी पुत्री के साथ की गई मारपीट
थाना क्षेत्र के गिहार कॉलोनी निवासी मीरा देवी पत्नी दिनेश चंद्र ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत करते हुए बताया की उसकी समर की केबल को चोरी कर ली गई। जब पीड़िता ने कहा तो पीड़िता और उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर घायल दिया। थाने पर शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।