मनीगाछी: ऑपरेशन मुस्कान अभियान में नेहरा थाना पुलिस को सफलता, गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक मालिक को सौंपा
नेहरा थाना पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान एवं आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल के असली धारक की पहचान सुनिश्चित की और विधिवत उसे मोबाइल वापस कर दिया।मोबाइल वापस मिलने पर वास्तविक धारक ने नेहरा थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।