धामपुर: अफजलगढ़ के गांव आलमपुर गांवड़ी में 2 मई को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए अधिकारियों ने सभास्थल का किया निरीक्षण
Dhampur, Bijnor | Apr 27, 2026 सोमवार की सांय करीब 4:00 बजे अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव आलमपुर गांवड़ी में जिलाधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा पहुंचे।आलमपुर गांवड़ी में 2 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम है। अधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया हेलीपैड आदि की व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।