शाहगंज: सौरइयां गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
खुटहन वाया मोहदीसराय मार्ग पर सौरइयां गांव के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया