अनूपगढ़: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद में स्लॉट प्रक्रिया का किसान कर रहे हैं विरोध, मंगलवार को एडीएम कार्यालय का किया जाएगा घेराव
सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू कर दी है। इस बार गेहूं खरीद में स्लॉट प्रक्रिया को लागू किया है जिसका विरोध व्यापारी और किसान कर रहे हैं। किसान नेता श्योपत मेघवाल ने आज शनिवार सुबह 11:30 बजे बताया कि समर्थन मूल्य के लिए स्लॉट प्रक्रिया का किसान और व्यापारी के लिए समस्या है। इसी के चलते 7 अप्रैल को अनूपगढ़ एडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।