चाचौड़ा विधानसभा के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने 15 जनवरी को एनआईटी कॉलेज भोपाल का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीना ने भोपाल में विधानसभा के विद्यार्थियों से मुलाकात की कहा, छात्राओं को उच्च शिक्षा तकनीकी अध्ययन नवाचार से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान, उज्जवल भविष्य में सहायक होगा।