इगलास: इगलास हाथरस रोड स्थित बीएसएनएल दफ्तर से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Iglas, Aligarh | Jul 5, 2026 इगलास। ग्राम सिमरधरी निवासी जयवीर सिंह का कहना है कि वह एक जुलाई को हाथरस रोड स्थित बीएसएलएन दफ्तर में भतीजे देवेन्द्र के साथ बाइक से आया था। बाइक को खड़ा करके अंदर दफ्तर में चले गए, लौट कर आए तो बाइक वहां नहीं मिली। कोतवाल का कहना है कि घटना के संंबंध में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है,सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल करके घटना का अनावरण किया जाएगा।