बहराइच में श्रम विभाग, एएचटीयु, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संयुक्त रूप से रिसिया मोड़ पर बालश्रम अवमुक्ति अभियान चलाकर अलग अलग प्रतिष्ठानों से 5 बालश्रमिक अवमुक्त कराए गए' प्रतिष्ठानों में बाइक, ऑटो रिपेयर एवं होटल की दुकाने हैं, अवमुक्त कराने के बाद बच्चों को जिला अस्पताल मेडिकल हेतु ले जाया गया एवं उनकी काउंसिलिंग की गई और उनके परिजनों को भी सूचित किया।