पथरगामा: पथरगामा कीचड़ और गड्ढे में तब्दील हुई कलाली मोड़ बड़की पोखर सड़क ग्रामीणों ने निर्माण की उठाई मांग।
प्रखंड क्षेत्र के कलाली मोड़ से बड़की पोखर जाने वाली कच्ची सड़क इन दिनों पूरी तरह कीचड़ और गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क की बादलहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कच्ची सड़क पर लगातार ट्रैक्टर का आवागमन होने से सड़क की हालात और भी खराब हो गई है