सहारनपुर: कलेक्ट्रेट पर आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर में नगर निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और साप्ताहिक अवकाश की मांग को लेकर फिर आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार दोपहर 2 बजे बड़ी संख्या में कर्मचारी डीएम कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो शहर की सफाई व्यवस्था दोबारा ठप कर दी जाएगी।