बिलग्राम: राघौपुर रोड पर तेज रफ्तार डीसीएम ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, कोतवाल समेत पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे
Bilgram, Hardoi | Jul 10, 2026 मल्लावां थाना क्षेत्र के राघौपुर रोड पर गुरुवार देर रात गश्त के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डीसीएम ने कोतवाल की सरकारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार कोतवाल विद्यासागर और हमराही सिपाही बाल-बाल बच गए।