स्याना: स्याना विधायक ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील के बाद इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में बैठकर की यात्रा
Siyana, Bulandshahr | May 17, 2026
स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अपील के बाद इलेक्ट्रॉनिक ऑटो रिक्शा में बैठकर यात्रा की। वहीं अन्य लोगों से भी डीजल व पेट्रोल की बचत के लिए इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में यात्रा करने की अपील की। रविवार को विधायक ने बताया कि वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा की गई अपील का देश हित में पालन करना चाहिए।