अमरोहा में उपकास की 68वीं कार्यकारिणी बैठक संपन्न: रामपुर टैक्स एडवोकेट बार की कर पत्रिका 2026 का हुआ विमोचन
अमरोहा: उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन (उपकास) की 68वीं कार्यकारिणी बैठक एवं जीएसटी सेमिनार का भव्य आयोजन अमरोहा में हुआ, जिसमें प्रदेश भर के कर अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में आदरणीय हर्ष शर्मा जी, उपकास अध्यक्ष श्री आर. पी. यादव जी एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा 'रामपुर टैक्स एडवोकेट बार एसोसिएशन' की 'कर पत्रिका 2026' का गरिमामय विमोचन किया गया।
इस अवसर पर रामपुर के अधिवक्ता शिखर अग्रवाल को उपकास का 'कार्यकारी सदस्य' मनोनीत कर प्रमाण-पत्र सौंपा गया। अध्यक्ष आर. पी. यादव जी ने रामपुर के अधिवक्ताओं की समस्याओं को मजबूती से उठाने और हर संघर्ष में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
शिखर अग्रवाल ने इस दायित्व के लिए उपकास नेतृत्व एवं प्रदेश भर के अधिवक्ताओं का सहृदय आभार व्यक्त किया।
Rampur, Rampur | Aug 9, 2026