बालोद: संगीता सिन्हा बनीं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रभारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अनिला सहित 5 नेत्रियों ने की थी दावेदारी
Balod, Balod | May 4, 2026 छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर चल रही लंबी कवायद आखिरकार खत्म हो गई है। सोमवार शाम 6 बजे बालोद जिले के संजारी बालोद विधानसभा सीट से विधायक संगीता सिन्हा को संगठन का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र जारी किया है।