मेदनीचौकी थाना की पुलिस ने 1 शराबी को गिरफ्तार कर गुरुवार अपराह्न 3 बजे उसे लखीसराय कोर्ट में पेश किया है. थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में बंशीपुर गांव के रहने वाले भुलेटन यादव के पुत्र पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया है. मेदनी चौकी थाना के समीप वह नशे की हालत में हो हंगामा कर रहा था. कांड संख्या 24/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है.