मैदागिन स्थित सभागार में स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ
Sadar, Varanasi | May 31, 2026 वाराणसी। रविवार को पराड़कर स्मृति भवन के सभागार में अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलरी एसोसिएशन वाराणसी के जिला पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं संत नरहरी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।