झांसी: सदर बाजार में पानी की टंकी के पास से एक चोर ने चुराई स्कूटी, चोरी का सीसीटीवी आया सामने, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Jun 10, 2025 शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है, जहां स्कूटी चोरी की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। घटना सदर बाजार के पानी की टंकी के पास की बताई जा रही है। जहां घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चोर ने चुरा लिया। पूरा घटनाक्रम पास मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।