सीतापुर: रायपुर में झोला छाप डॉक्टर के यहां गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की हालत बिगड़ी, हुई मौत
जनपद के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में झोलाछाप डॉक्टर के यहां गलत इंजेक्शन लगा देने से व्यक्ति की हालत बिगड़ने लगी थी जिसके बाद व्यक्ति की मौत हो गई मामले में शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है परिवार ने झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है