जबलपुर: जीरो डिग्री में अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, एसपी को सौंपा आवेदन
विजय नगर थाना अंतर्गत जीरो डिग्री निवासी अधिवक्ता एकांश ढींगरा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित ने एसपी को आवेदन सौंपा है। अधिवक्ता ने नामजद आरोपी जीरो डिग्री निवासी राजा तिवारी शोभा टाइल्स के संचालक की तत्काल गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।