छतरपुर नगर: ग्राम बृजपुरा में प्रकाटेश्वर बालाजी मंदिर में देर रात चोरी, मुकुट-छत्र समेत नकदी ले गए चोर
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम बृजपुरा स्थित सिमरिया रोड हरि सिद्ध परिसर के नवनिर्मित प्रकाटेश्वर बालाजी मंदिर को चोरों ने देर रात निशाना बना लिया। मंदिर में हाल ही में विशाल यज्ञ का आयोजन हुआ था और बालाजी प्रतिमा की स्थापना के बाद यह क्षेत्र श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया था।वह प्रतिदिन की तरह आज 29 जुलाई सुबह करीब 5:30 बजे फूल तोड़ने के लिए गए थे।