वारासिवनी: कलेक्टर की सख्ती: खराब प्रगति पर फटकार, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक के निलंबन के निर्देश
वारासिवनी। कलेक्टर मृणाल मीना ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति जांची। खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए कई अधिकारियों को चेतावनी दी गई। नगर क्षेत्र की आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि व राजस्व विभाग को लक्ष्य पूर्ति और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।