बुलंदशहर: जोखाबाद चौकी के पास ड्यूटी करके लौट रहे युवक को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत, शव PM के लिए भेजा गया
लोकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश जिसकी उम्र लगभग 33 वर्ष है गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव हरचना का रहने वाला है। लोकेश रोजाना की तरह सिकंदराबाद क्षेत्र फैक्ट्री में काम करके वापस अपने गांव आ रहा था तो जैसे ही वह जोखाबाद चौकी के पास पहुंचा तो ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया