धमतरी: धमतरी में सुशासन तिहार में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
बता दें कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में सुशासन तिहार चलाया जा रहा है। जिसके तहत शहर से लेकर गांवों में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से धमतरी पहुंचेंगे। जहाँ पुरानी कृषि उपज मंडी में आयोजित सुशासन तिहार में शामिल होंगे।