अररिया: मदनपुर चांद भांग में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jun 22, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के मदनपुर चांद भांग में वार्ड संख्या 02 में भुमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सोमवार को शाम 6 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।