उधवा: राधानगर थाना में थाना दिवस का हुआ आयोजन,जमीन संबंधित तीन मामलों का हुआ निष्पादन
राधानगर थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी उधवा आशीष कुमार मंडल की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के लोग अपनी जमीन संबंधित समस्या को लेकर थाना दिवस पर पहुंचे। जहां उनकी समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया।