चास: बेड़ानी मोड में 9 दिवसीय श्री राम महायज्ञ का हुआ आयोजन
Chas, Bokaro | Feb 29, 2024 पिंड्राजोड़ा छेत्र के गवाई नदी तट बेड़ानी मोड में 9 दिवसीय श्री राम महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर आज गुरुवार को गाजे बाजे के साथ काफी संख्या में महिला , युवती या एवं पुरुष कलश यात्रा में शामिल हुए। महिला एवं युवती द्वारा कलश लेकर गवाई नदी तक गया वहां से जल भरकर फिर यज्ञ स्थल तक पहुंचा। पंडितों के द्वारा पूजा पाठ कराया गया।